फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a car want justice

यहां भाजपा सरकार से इंसाफ मांग रही एक ‘कार’, क्या है माजरा? पढ़ें

Tue, 23 Jan 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Jan 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
a car want justice
राजेश सूरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी - फोटो : Getty

उत्तराखंड सचिवालय में दाखिल हुई एक ‘कार’ सबके आकर्षण का केंद्र थी। कार पर चिपके पोस्टरों पर लिखा था मुझे न्याय दो, इंसाफ दो।

विज्ञापन


ये कार रीटा सूरी की है, जो अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट राजेश सूरी की बहन है। राजेश सूरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी बहन का आरोप है कि उनके भाई की हत्या हुई है और हत्या की सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी होने के बावजूद जांच शुरू नहीं पाई।
विज्ञापन


वे उन कारणों की पड़ताल कर रही हैं जिनकी वजह से उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक को पत्र लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति कार्यालय और PMO से जारी हुए हैं कार्रवाई के निर्देश

a car want justice
पीएमओ
उनका कहना है कि उनके पत्रों पर राष्ट्रपति कार्यालय और पीएमओ से कार्रवाई के निर्देश भी जारी हुए हैं, लेकिन राज्य सरकार के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आरटीआई के जरिए वे इन पत्रों पर कार्रवाई का पता लगा रही हैं।

सोमवार को भी वह कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के जनता मिलन कार्यक्रम में सौंपे गए पत्र के संबंध पर कार्रवाई का पता लगाने के लिए सचिवालय पहुंची थी। इस संबंध में उन्होंने आरटीआई से सूचना मांगी थी, जिस पर आज अपील की सुनवाई थी।

उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी समस्या सुनाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें मुलाकात का वक्त नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed