{"_id":"683de8aaf7f997eedf03519f","slug":"a-car-coming-at-high-speed-on-the-newly-constructed-dehradun-news-c-5-1-drn1031-706517-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूटी को टक्कर मारकर पलटी कार, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूटी को टक्कर मारकर पलटी कार, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
नवनिर्मित पांवटा-दून हाईवे पर तेज गति से आ रही कार स्कूटी को टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार, कार चालक और सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार हादसे का कारण कार की तेज गति और कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क के बीच में बोल्डर लगाकर सड़क को बंद करना सामने आया है। कोतवाली पटेलनगर प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी आयुष अपनी दोस्त के साथ सेलाकुई से प्रेमनगर आ रहा था। रविवार रात करीब 10:45 बजे उनकी कार परवल गांव के पास पहुंची तो सड़क के बीच रखे बोल्डर को बचाने के चक्कर में वहीं खड़े स्कूटी सवार से टकराकर पलट गई।
हादसे में स्कूटी सवार आशीष पुत्र हरिराम निवासी डूंगरी चमोली की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण कार चालक का तेज गति से वाहन चलाना सामने आया है। हादसे में घायल दोनों लोगों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं, आशीष के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच की जा रही है।