{"_id":"5909e8a84f1c1b3d0a4411b4","slug":"a-boy-died-in-running-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा युवक खंभे से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा युवक खंभे से टकराया, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 03 May 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक युवक खंभे से टकराकर नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
ट्रेन में भीड़ के कारण एक युवक ट्रेन के दवाजे पर खड़ा था। जब ट्रेन ढंडेरा रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो पटरी के बराबर में लगे एक पोल से युवक टकरा गया। जिससे युवक वहीं गिर गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। मृतक का नाम मनदीप है। वह हरदोई, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन