फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   96 complaints came in public hearing, maximum cases of land dispute

Dehradun News: जनसुनवाई में आईं 96 शिकायतें, भूमि विवाद, सीमांकन, पेंशन के सर्वाधिक मामले

Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
96 complaints came in public hearing, maximum cases of land dispute
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान 96 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, समाज कल्याण वृद्वावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, भूमि मुआवजा, भूमि अभिलेखों में नाम सुधार आदि रहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, शिकायतकर्ता को भी शिकायत की स्थिति से अवगत कराएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने फरियादियों से अनुरोध किया कि वे अपनी शिकायतों के संबंध में स्वयं मिलें। किसी अन्य के माध्यम से आवेदन देने से बचें, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी अन्य की ओर से प्रस्तुत किए आवेदन पर शिकायतकर्ता से ही आवेदन प्राप्त करने को कहें।
विज्ञापन


जनसुनवाई में डोईवाला दुधली में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही भूमि के संबंध वन विभाग, राजस्व विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। सेलाकुई में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत तथा विकासनगर अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरणों पर पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। हरिपुरकला में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा संपति पर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। एक फरियादी ने शिकायत कर बताया कि उसे वर्ष 1986 में नसबंदी स्कीम में विकासनगर क्षेत्र में भूमि पट्टे आवंटित किए गए, लेकिन उसका नाम दर्ज नहीं हुआ, इस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद रहेंगी शराब की दुकानें

जिलाधिकारी सोनिका ने सभी शराब ठेका संचालकों व जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी।



मेले में उठाएं सरकारी योजना का लाभ

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित ग्राम सभा जीवनवाला, विकाससखंड डोईवाला में तीन अक्तूबर को पंचायतघर जीवनवाला में प्रातः 10 बजे से मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed