{"_id":"5c744c66bdec224d9d196825","slug":"91551125606-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात से आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात से आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। प्रदेश के आठ जिलों में आज रात से भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही इन जिलों में भारी ओलावृष्टि और झक्कड़ भी हो सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। रात से अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगेगी। उन्होंने बताया बुधवार रात से मौसम में सुधार की उम्मीद है। इस पर शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही एडवाइजरी जारी कर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश दे दिए हैं।