फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑनलाइन आवेदकों को जल्द दें कनेक्शन

ऑनलाइन आवेदकों को जल्द दें कनेक्शन

Wed, 26 Dec 2018 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदकों को जल्द दें कनेक्शन
ऑनलाइन आवेदकों को जल्द दें कनेक्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन देने मेें यूपीसीएल अभियंताओं की ओर से की जा रही हीलाहवाली का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। प्रकरण मुख्य सचिव के संज्ञान में भी लाया गया है। मुख्य सचिव ने इस पर नाराजगी जताते हुए ऊर्जा सचिव को निर्देशित किया है कि घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन के ऑनलाइन आवेदनों का तेजी से निस्तारण कराया जाए।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यह मामला राज्य विद्युत नियामक आयोग के संज्ञान में भी लाया गया था और आयोग अध्यक्ष ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए यूपीसीएल अफसरों को हिदायत दी थी कि वे आनलाइन आवेदनों का निस्तारण करते हुए बिजली कनेक्शन जारी करें।
विज्ञापन

यूपीसीएल के प्रावधान पर नजर डालें तो उपभोक्ताओें को आवेदन पत्रों के साथ ही ऑनलाइन कनेक्शन देने की सुविधा है लेकिन यूपीसीएल के अधिकारी ऑनलाइन आवेदनोें का निस्तारण के बजाय ऑफलाइन कनेक्शन देने को तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजलीघरों में जाकर निर्धारित प्रपत्रों पर आवेदन करना होता है। इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजलीघरों के चक्कर लगाने होते हैं, इससे उनका समय भी बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों सुनवाई के दौरान उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष से भी इस संबंध में कई उपभोक्ताओें ने शिकायत की थी। आयोग अध्यक्ष ने सुनवाई के दौरान उपस्थित यूपीसीएल अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करते हुए कनेक्शन जारी करने का निर्देश दिया था। दूसरी ओर यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह का कहना है कि जिन उपभोक्ताओें ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बताया कि ज्यादातर उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed