{"_id":"5bfef8c4bdec22413e057f52","slug":"91543436484-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मैराथन के दौरान परिवर्तित रहेगा शहर का यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मैराथन के दौरान परिवर्तित रहेगा शहर का यातायात
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। दो दिसंबर को होने वाली पुलिस मैराथन दौड़ ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ और ‘रन फॉर लाइफ’ के आयोजन के लिए पुलिस ने रूट परिवर्तन का प्लान जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मैराथन के दौरान आमलोगों को परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। आमलोग उस दौरान समय को देखकर वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करें।
ये रहेगा यातायात रूट प्लान
- एक दिसंबर की रात 8:00 बजे से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्रांतर्गत प्रवेश नहीं करेंगे।
- दो दिसंबर को प्रात: 06:00 बजे से 11:00 बजे तक यातायात को निम्नानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
- रिस्पना से घंटाघर व राजपुर रोड जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से बल्लूपुर की ओर मोड़े जाएंगे।
- रिस्पना से मसूरी जाने वाला यातायात रिंग रोड पुलिया न. 6 से सहस्त्रधारा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रिस्पना से रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहनों को कारगी चौक से मातावाला बाग और आईएसबीटी की ओर से जाएंगे।
- मसूरी से हरिद्वार व ऋ षिकेश की ओर जाने वाले वाहनों को साईं मंदिर से सहस्त्रधारा रोड व थानों की ओर मोड़े जाएंगे।
- मसूरी से विकासनगर, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जाने वाले यातायात को जोहड़ी गांव, कैंट बल्लूपुर की ओर भेजा जाएगा।
- यूकेलिप्टस चौक से ग्रेट वैल्यू तक सड़क का बायां भाग यातायात व दूसरा भाग मैराथन के लिए खुला रहेगा।
- राजपुर रोड से रिस्पना जाने वाले वाहन घंटाघर, बल्लूपुर व आईएसबीटी की ओर जाएंगे।
- प्रिंस चौक से रिस्पना की ओर जाने वाले वाहन रेसकोर्स चौराहा, दामिनी चौराहा से नेगी तिराहा धर्मपुर को भेजे जाएंगे।
- सहस्त्रधारा रायपुर से घंटाघर आने वाले यातायात को आईटी पार्क से साईं मंदिर की ओर भेजे जाएंगे।
‘विक्रम के लिए परिवर्तन रूट’
- पांच नंबर को रूट के विक्रमों को मातावाला बाग कट और आठ नंबर विक्रमों को रेलवे गेट से वापस घुमा दिया जाएगा।
- तीन नंबर रूट के विक्रमों को रिस्पना से नेहरू कॉलोनी तिराह, धर्मपुर चौक से धर्मपुर मंडी से फव्वारा चौक से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
- दो नंबर रूट के विक्रमों को सहस्त्रधारा क्रासिंग से डायवर्ट किया जाएगा।
- राजपुर से आने वाले एक नवंबर विक्रम को आरटीओ तिराहे से वापस किया जाएगा।
‘सिटी बसों के लिए परिवर्तित व्यवस्था’
- रिस्पना से कोई भी सिटी बस धर्मपुर की ओर नही भेजी जाएगी, इन्हें आईएसबीटी या जोगीवाला की ओर भेजा जाएगा।
- रायपुर रूट की सिटी बसों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से मोड़ा जाएगा।
- आईएसबीटी से आने वाली समस्त सिटी बसों को निरंजनपुर मंडी होते हुए बल्लूपुर चौक की ओर भेजा जाएगा।
- राजपुर रोड की सिटी बसों को राजपुर सर्वे गेट होते हुए कैंट बल्लूपुर चौक की ओर या वापस सांई मंदिर, आईटीपार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए रिस्पना की ओर भेजा जाएगा।
नोट: एंबुलेंस एवं परीक्षार्थियों आदि आवश्यक सेवा को डायवर्ट वाले स्थानों से पास कराया जाएगा।