{"_id":"5bf85e6abdec2241b14288ec","slug":"91543003754-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर निकाली भव्य शोभायात्रा
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कार्तिक पूर्णिमा पर श्री श्याम सुंदर मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को आयोजित शोभायात्रा में सुंदर झांकी और भजनों की प्रस्तुति से भक्त भाव विभोर हो गए। इसके बाद श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन और बालाजी की पांच दिवसीय तीर्थयात्रा पर रवाना हो गए।
मदिर समिति की ओर से भाईदूज से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। मंदिर की परिक्रमा कर शुरू हुई शोभायात्रा पुरानी चुंगी, पश्चिम पटेलनगर, गुुरु रोड, पूर्वी पटेलनगर, सहारनपुर रोड से रामलीला मैदान होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां भजन गायक तजेंद्र हरजाई, भूपेंद्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, चंद्रमोहन आनंद, गौरव कोहली, हेमा और डोली ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति से शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं, मंदिर के पुजारी पंडित मगनानंद गोदियाल और बलराम जोशी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर कार्तिक की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास की प्रभातफेरी भक्तों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर किसी ने कहीं देखा है मेरा मोहन मुरली वाला.., लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा... आदि भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अवतार उनियाल, ओम प्रकाश सूरी, यशपाल, विरेंद्र कपूर, दिनेश सूरी, विजय गोयल, राम किशन, कोमल हरजाई, गगन चांदना, अश्वनी भल्ला, गिरीश दुआ, रवि कुकरेती, बबलू गंभीर, पूनम, सोनिया गोयल आदि मौजूद रहे।