{"_id":"5bdb6294bdec2269812a917a","slug":"91541104276-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लालटेन’ से पहाड़ का संदेश दे रहीं दून की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लालटेन’ से पहाड़ का संदेश दे रहीं दून की बेटियां
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देवभूमि की खूबसूरती और संस्कृति को देश विदेश के लोगों तक पहुंचाने के लिए दून की आसना कोठियाल और गार्गी डंगवाल अपने फेसबुक पेज ‘लालटेन दि ग्लिम्स ऑफ उत्तराखंड’ को माध्यम बनाया है। दून की दोनों बेटियां प्रदेश के सौंदर्य व पहाड़ की मिट्टी की सोंधी खुशबू को देश विदेश में पहुंचाना चाहती हैं।
दून निवासी आसना कोठियाल और गार्गी डंगवाल की वेल्हम गर्ल्स की स्कूली दोस्ती अब एक नए मिशन को परवान देने में लगी है। दिल्ली से वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों दून विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर तैनात हैं। अब दोनों ने अपने फेसबुक पेज ‘लालटेन दि ग्लिम्स ऑफ उत्तराखंड’ से प्रदेश की खूबसूरती और संस्कृति को वैश्विक स्तर पहचान दिलाने की मुहिम शूरू की है। इसी कड़ी में दीपावली के मौके पर दोनों ने मिलकर आनंद वाटिका, ग्रीन स्कूल लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल और ओएचएम जखोली व बिंदाल स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्रों का आपस में संवाद कराया। गढ़वाल व देहरादून के बच्चों ने एक दूसरे को को चिट्ठी लिखकर मन की बातें साझा। इसमें बच्चों ने अपने क्षेत्रों में दिवाली मनाने के पारंपरिक तरीके साझा किए। बच्चों के बीच कराया गया यह संवाद काफी रोचक रहा। इसके अलावा फेसबुक पेज ‘लालटेन दि ग्लिम्स ऑफ उत्तराखंड’ पर देवभूमि की विरासत, रीति रिवाज, पारंपरिक त्योहारों को मनाने के तौर तरीके, वेशभूषा, जीवन शैली पर आधारित बातें साझा की गई हैं। आसना और गार्गी के अनुसार फेसबुक पेज पर यह सामग्री काफी पसंद की जा रही है। खासतौर पर ऐसे लोग जो पढ़ाई, नौकरी, घर परिवार की जिम्मेदारियों के चलते दूर जा बसे हैं, वे काफी रुचि ले रहे हैं।