{"_id":"5bd36b68bdec22694b42b445","slug":"91540582248-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के प्रति सजग रहें पत्रकार: अवधेशानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के प्रति सजग रहें पत्रकार: अवधेशानंद
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार,
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि पत्रकारिता सबसे बड़ा धर्म है जो समाज की संवेदनशीलता के प्रति सजग रहकर अपने दायित्व और चुनौतियों में सामंजस्य स्थापित करता है।
स्वामी अवधेशांनद गिरि महाराज शुक्रवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की जनपद इकाई की ओर से प्रेस क्लब सभागार में गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती, समारोह में गणेशशंकर विद्यार्थी व वर्तमान पत्रकारिता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्य वक्ता जानेमाने पत्रकार राहुल देव ने कहा कि पत्रकार ही समाज का सजग प्रहरी है जिसकी भूमिका का निर्वाह करना आज बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सत्ता से दूरी बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि स्व. गणेशशंकर विद्यार्थी से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र एवं समाज निर्माण का संकल्प लेना होगा
समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पीयूषकांत दीक्षित ने की। इससे पूर्व समारोह के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रो. पीएस चौहान ने गणेशशंकर विद्यार्थी का भावपूर्ण स्मरण किया। समारोह में पत्रकार संदीप रावत व दीपक नौटियाल, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के प्रतिनिधि संजय चतुर्वेदी, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील बत्रा, चित्रकार अशोक गुप्ता, वास्तु विशेषज्ञ सपनाश्री और रक्तदान को समर्पित समूह ब्लड वायलेंटियर्स के सदस्यों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्था के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र कन्नौजिया, जिला महामंत्री राहुल वर्मा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चौहान, गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, कांग्रेसी नेता फुरकान अली, पुरुषोत्तम शर्मा, नागरिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जैन, जेपी पांडे, अरविंद गुर्जर, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा, विभाष मिश्रा, सुनील सेठी आदि उपस्थित थे।