फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबड्डी में ब्राइट एंजेल्स स्कूल चैंपियन

कबड्डी में ब्राइट एंजेल्स स्कूल चैंपियन

Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में ब्राइट एंजेल्स स्कूल चैंपियन
कबड्डी में ब्राइट एंजेल्स स्कूल चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दिल्ली के दबंग कबड्डी क्लब की ओर से आयोजित चैंपियनशिप का फाइनल ब्राइट एंजेल्स स्कूल ने अपने नाम किया है। टूर्नामेंट में बेस्ट टैकल करने का अवार्ड मनीष पंवार, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चिराग बालियान, इमर्जिंग प्लेयर देवराज नेगी, बेस्ट रेडर चेतन रावत, बेस्ट डिफेंडर विशाल नेगी व बेस्ट रेड डालने के लिए आकाश तोमर को मिला।

समरवैली स्कूल में आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप में शनिवार को फाइनल मुकाबला ब्राइट एंजेल्स स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें ब्राइट एंजेल्स स्कूल ने डीएवी पब्लिक स्कूल को खिताबी मुकाबले मेें 24-20 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सेपिंयस स्कूल ने कोल ब्राउन स्कूल को 32-22 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल और कोल ब्राउन स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी ने कोल ब्राउन को 36-7 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ब्राइट एंजेल्स स्कूल और सेपिंयस के बीच खेला गया। मुकाबले को ब्राइट एंजेल्स स्कूल ने 29-19 से जीत लिया और फिर फाइनल में डीएवी को हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। समापन समारोह पर दिल्ली कबड्डी क्लब की सीईओ सौम्या खैतान और चीफ कोच कृष्णा कुमार हुडा व दबंग दिल्ली के खिलाड़ियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed