फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 प्रतिशत अंक पर सिविल सेवा परीक्षा पास इस

40 प्रतिशत अंक पर सिविल सेवा परीक्षा पास इस

Mon, 07 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
40 प्रतिशत अंक पर सिविल सेवा परीक्षा पास    इस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा में केवल 40 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र पास हो गए हैं। यहां तक की परीक्षा में टॉप करने वाले दुरिशेट्टी अनुदीप को केवल 55.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने अंकों का ब्योरा जारी कर दिया है। इसके तहत मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंक जारी हुए हैं। मुख्य परीक्षा 1750 अंकों की और इंटरव्यू 275 अंकों का था।

सिविल सेवा परीक्षा में इस बार भी कई तरह के ट्रेंड देखने को मिले हैं। परीक्षा मेें टॉपर अनुदीप ने 55.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने मुख्य परीक्षा में 1750 में से 950 अंक और इंटरव्यू में 275 में 176 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में दूसरे नंबर पर रहीं अनु कुमारी को 1124 मिले, जबकि तीसरे नंबर पर रहे सचिन गुप्ता को 1122 अंक मिले। गत वर्ष के टॉपर को 1120 अंक मिले थे। सिविल सेवा परीक्षा में जिस अभ्यर्थी हिमांक्षी भारद्वाज का चयन हुआ है, उन्होंने 40.98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हिमांक्षी ने मुख्य परीक्षा में 687 और इंटरव्यू में 143 अंक हासिल किए हैं। सामान्य और आरक्षित कोटे के छात्रों के बीच अंकों का अंतर इस साल और भी कम हो गया है। सामान्य की कटऑफ 1006 अंकों पर रही जबकि ओबीसी की 968 और एससी की कटऑफ 944 अंक है। खास बात यह है कि इस साल शीर्ष-20 छात्रों में एंथ्रोपोलॉजी के चार छात्रों का चयन हुआ है। वहीं छोटे शहरों के युवाओं ने इस बार सिविल सेवा परीक्षा में झंडे गाड़े हैं। दिल्ली को छोड़ दें तो शीर्ष-20 में इस साल 19 छोटे शहरों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed