{"_id":"5aca76264f1c1b5e6b8b4738","slug":"91523217958-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार फार्मासिस्टों का आंदोलन एक मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार फार्मासिस्टों का आंदोलन एक मई से
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बेरोजगार डिप्लोमा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन की परेड ग्राउंड में रविवार को आयोजित बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति एवं आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पद सृजित न होने पर नाराजगी जताई गई। बेरोजगारों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र अमल न हुआ तो एक मई से मिशन निदेशालय के कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आजाद डिमरी ने कहा कि पूर्व में 90 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब तक आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के पद सृजित नहीं किए गए हैं। उन्होंने ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 212 आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के पद सृजित करने की मांग उठाई। बेरोजगारों ने शीघ्र नियुक्तियां न मिलने पर मिशन निदेशालय में धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। बैठक में अवधेश जगूड़ी, गुरु भट्ट, पवन राणा, प्रभा रतूड़ी, दीपक, योगराज आदि शामिल रहे।