{"_id":"5abea8824f1c1bbf618b49bb","slug":"91522444418-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसंदावाला-घंटाघर-आईएसबीटी मार्ग पर दौड़ी मैजिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसंदावाला-घंटाघर-आईएसबीटी मार्ग पर दौड़ी मैजिक
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मसंदावाला-घंटाघर-आईएसबीटी मार्ग पर शुक्रवार से टाटा मैजिक का संचालन शुरू हो गया। मसूरी विधायक गणेश जोशी और कैंट विधायक हरबंस कपूर ने 15 मैजिक वाहनों को मसंदावाला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रूट पर वाहनों के चलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मसूरी विधायक जोशी ने कहा कि 15 मैजिक वाहनों से स्थानीय लोग मसंदावाला से घंटाघर, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी तथा आईएसबीटी से सब्जी मंडी, बल्लूपुर चौक, ओएनजीसी तिराहे से मसंदावाला तक जाएंगे। कहा कि प्रदेश सरकार जन सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है। वहीं, उन्होंने विभागीय अधिकारियों की भी सराहना की। बताया कि मसंदावाला से कुछ दिन पहले नयागांव, विजयपुर हाथीबड़कला के लिए 19 परमिट जारी किए गए थे। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि यातायात सुविधा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान आरटीओ सुधांशु गर्ग, ग्राम प्रधान मोना, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, नवीन उनियाल, गिरीश उनियाल, ज्योति कोटिया, नीरज, निर्मला, सुधीर, ममता थापा, सत्यप्रकाश भट्ट, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।