फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर बूथ से पहुंचेंगे 20-20 लोग

हर बूथ से पहुंचेंगे 20-20 लोग

Wed, 14 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
हर बूथ से पहुंचेंगे 20-20 लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

त्रिवेंद्र सरकार के एक साल पूरा होने की जश्न की तैयारियां में भाजपा जुट गई है। इसके तहत 18 मार्च को परेड ग्राउंड में 15 हजार लोगों की उपस्थिति में प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के चेक लाभार्थियों को दिए जाएंगे। जश्न में भाजपा महानगर के हर बूथ से 20-20 लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया है।

महानगर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि एक साल में भाजपा सरकार ने ईमानदारी, विश्वास और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जनता ने डबल इंजन की ताकत महसूस की है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि परेड ग्राउंड में बड़ी झांकी देखने को मिलेगी। हजारों की संख्या में लाभार्थियों को ई-रिक्शा, विभिन्न योजनाओं के चेक बांटे जाएंगे। इसके अलावा 450 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र, आशा वर्कर्स को 35-35 हजार रुपये दिए जाएंगे। जश्न नें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पूरे कैबिनेट, विधायक और नेता शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस संपर्क दिवस के रूप में मनाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि कुछ लोग हार के डर से नगर निगम चुनाव टलवाने का प्रयास कर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। इस अवसर पर महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम पंत और टीम ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को तलवार भेंट की। बैठक में विधायक हरवंश कपूर, विधायक गणेश जोशी, विधायक आईजी मैन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल, विनोद उनियाल, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अनिल गोयल, रविंद्र कटारिया समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed