{"_id":"5aa0481b4f1c1b8e328b5d80","slug":"91520453659-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग करेगा शतायु महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग करेगा शतायु महिलाओं का सम्मान
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोग करेगा शतायु महिलाओं का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य महिला आयोग इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करेगा। आयोग की ओर से नौ मार्च को नगर निगम में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन भी कर सकती हैं।
महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा ने बताया कि इस बार महिला दिवस पर प्रदेश की 100 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार शाम तक नौमी देवी रावत, भगवती देवी, गुलशन खेड़ा, जमाला, आयशा सहित सात महिलाओं की एंट्री मिल चुकी है। महिला आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने बताया कि अभी भी सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी महिला आयोग के नंदा की चौकी स्थित कार्यालय को अवगत करा सकती हैं।