फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साहित्यकार हेमचंद्र को प्रतियोगिता में तीसरा स् थान

साहित्यकार हेमचंद्र को प्रतियोगिता में तीसरा स् थान

Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
साहित्यकार हेमचंद्र को प्रतियोगिता में तीसरा स्
थान
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच (मगसम) की ओर से होली पर्व पर आयोजित खुली साहित्यिक प्रतियोगिता में विकासनगर निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी की रचनाओं को तीसरा स्थान मिला है।
व्हाट्सएप ग्रुप पर हजारों सदस्यों के सामने हुई प्रतियोगिता में दो सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एक कोड नंबर के माध्यम से रचनाएं मंगवाई गई। नाम से रचना भेजने पर एंट्री निरस्त कर दी गई। जांचकर्ताओं ने रचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सर्वश्रेष्ठ 21 रचनाओं का चयन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वंदना दूबे, द्वितीय स्थान पर गोपाल कौशल, तीसरे स्थान पर विकासनगर यमुना घाटी के प्रसिद्ध साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी की रचनाओं ‘मैं उसकी हर नफरत का जवाब दूंगा इस होली में, मैं जब उस पर प्यार से गुलाल फेंकूंगा इस होली में’ और ‘ऐसा रंग लगाना भय्या खो जाये मेरी पहचान, ऐसा दिखूं मैं हिंदू न दिखूं मुसलमान, जो भी देखे बोले हो ऐसा इंसान’ को प्राप्त हुआ। हेमचंद्र सकलानी ने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी उनकी रचनाओं को तीसरा स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed