{"_id":"5a8c82954f1c1ba32a8b87d7","slug":"91519157909-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव, प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार किया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव, प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार किया तेज
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून बार एसोसिएशन के 27 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने डोर-ट-डोर जनसंपर्क तेज कर दिया है। बार चुनाव में दो पूर्व अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
दून बार एसोसिएशन के चार बार अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल पांचवीं बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कंडवाल ने 2011 और 2012 में लगातार जीत हासिल की थी। इसके बाद वह 2015 और 2016 में चुने गए। दूसरे प्रत्याशी राजीव शर्मा तीसरी बार अध्यक्ष बनने की चाह में चुनाव मैदान में हैं। शर्मा पहले कई बार सचिव भी रहे हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी उपलब्धियाें और कार्यप्रणाली को लेकर मतदाताआें को अपने पाले में खींचने में जुटे हैं। अध्यक्ष की प्रत्याशी प्रमिला ठाकुर और अरुण सक्सेना भी खुद को साबित करने में लगे हैं। वहीं अन्य पदों के प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसके लिए प्रत्याशी दिन में कचहरी और शाम को मतदाताओं के घरों पर दस्तक दे रहे हैं।