{"_id":"5a4d3beb4f1c1bf61b8b691d","slug":"91515011051-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल टूटा, दो घंटे गुल रही कई गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल टूटा, दो घंटे गुल रही कई गांवों की बिजली
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल टूटा, दो घंटे गुल रही कई गांवों की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
डाकपत्थर रोड स्थित डाक्टरगंज गांव के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे केबल टूटने से कटापत्थर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने करीब दो घंटे बाद सप्लाई चालू कर दी, लेकिन डाक्टरगंज क्षेत्र की बिजली बहाल नहीं हो सकी।
डाकपत्थर रोड स्थित डाक्टरगंज गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 7 बजे केबल टूट गया। केबल टूटने से कटापत्थर फीडर से जुड़े डाक्टरगंज, डाकपत्थर, जीवनगढ़, लाइन जीवनगढ़, अंबाड़ी, कटापत्थर और बिन्हार क्षेत्र के गांवों की बत्ती गुल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार जोड़ कर करीब दो घंटे बाद सप्लाई चालू कर दी, लेकिन डाक्टरगंज क्षेत्र की सप्लाई चालू नहीं की जा सकी। एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि कटापत्थर से जुड़े सभी गांवों की बिजली दो घंटे बाद बहाल कर दी गई थी। डाक्टरगंज गांव के लिए देहरादून से केबल मंगाया गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार दोपहर बाद ही बिजली बहाल हो सकेगी।