{"_id":"5a3438aa4f1c1b193e8b8f06","slug":"91513371818-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ खाली होना चिंता का विषय : सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ खाली होना चिंता का विषय : सुबोध
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ खाली होना चिंता का विषय:सुबोध
-- स्वदेशी मेले में पहाड़ी व्यंजनों का जायका लिया
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। स्मृति विकास संस्थान व स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले के छठे दिन काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की, इस दौरान उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर स्थानीय विद्यालयों के कलाकारों व जागृति युवा मंच ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लोगों से आह्वान किया कि वह गांव की ओर रुख करें। कहा कि पहाड़ के गांव खाली हो रहे हैं जो कि चिंता विषय है।
उन्होंने इस अवसर पर मेले में लगे तमाम स्टॉलों का निरीक्षण किया व पहाड़ी व्यंजनों का जायका लिया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में शामिल किए गए स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनीता असवाल व संचालन नरेंद्र रावत ने किया। मौके पर आधार वर्मा, विशिष्ट अतिथि भगतराम कोठारी, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रांत संयोजक सुरेंद्र कुमार, रामरतन रतूड़ी, विपिन पंत, राहुल त्रिपाठी, देवानंद बडोनी, शंभू पासवान आदि मौजूद थे।