फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठेकेदार ने खड़े किए हाथ

ठेकेदार ने खड़े किए हाथ

Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने खड़े किए हाथ
विज्ञापन

नई टिहरी। टिपरी-चाह गडोलिया मोटर का निर्माण का दस साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में असुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं मठियाली में प्रतिकर भुगतान संबंधी विवाद का निपटारा न होने, दरें पुरानी होने, पत्थर उपलब्ध न होने की वजह से ठेकेदार ने निर्माण से हाथ पीछे खींच लिए हैं।
जाखणीधार ब्लाक के मठियाली, मंथल, चौंरी, अखोड़ीसैण समेत आधा दर्जन गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2006-7 में टिपरी-चाह गडोलिया 15 किमी मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत हुआ था। केंद्र सरकार ने सड़क के निर्माण को छह करोड़ 60 लाख स्वीकृत कर निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई खंड पीएमजीएसवाई डिविजन को सौंपी थी। विभाग ने वर्ष 2010 में पहले चरण में कटिंग तो कर दी। बावजूद डामरीकरण समेत अन्य कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वर्ष 2013 में विभाग ने द्वितीय चरण का कार्य शुरू किया, लेकिन 10 किमी मार्ग का डामरीकरण ही पूरा नहीं कर पाया। मठियाली में प्रतिकर भुगतान संबंधी विवाद का निपटारा न होने, दरें पुरानी होने, पत्थर उपलब्ध न होने समेत विभिन्न कारणों से आ रही परेशानियों के चलते ठेकेदार ने निर्माण कार्य करने से इनकार कर दिया है, जबकि निर्माण के नाम पर चार करोड़ 25 लाख खर्च हो चुके हैं। अब पीएमजीएसवाई ठेकेदार के अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई कर फिर से सड़क निर्माण की निविदा आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन


कोट
सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतें दूर न होने से लेकर अन्य कारणों के चलते ठेकेदार ने कार्य करने से इनकार कर दिया है। ठेकेदार के अनुबंध को निरस्त करने के लिए चीफ से अनुमति मांगी गई है। - आरके सिंह, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed