{"_id":"594d469b4f1c1bce5e8b4683","slug":"91498236571-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 लाख में हुआ कांवड बाजार का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 लाख में हुआ कांवड बाजार का ठेका
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम का पंतद्वीप में कांवड़ बाजार निर्माण का ठेका 19 लाख 50 हजार रुपये छूटा। इसके बावजूद कांवड़ मेला में कमाई कर झोली भरने की नगर निगम की योजना को झटका लगा है। कांवड़ मेला अवधि में सात वाहन पार्किंग और दो नए स्थानों पर कांवड़ बाजार स्थापित करने योजना धरी रह ग्रई।
सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने रणनीति के तहत नगर निगम में वाहन पार्किंग के लिए ठेकेदारों को पर्याप्त संख्या में टेंडर ही नहीं डालने दिए। दो-दो टेंडर आने के कारण दो कांवड़ बाजार, लालजीवाला और बैरागी कैंप और वाहन पार्किंग का ठेका नहीं हो पाया है। नगर निगम अब दोबारा टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी में है। सूत्रों ने बताया कि सिंचाई विभाग और नगर निगम में कांवड़ मेला की कमाई को लेकर छिड़ी जंग में ठेकेदार सिंचाई विभाग के साथ खड़े हो गए हैं। सिंचाई विभाग की भूमि पर नगर निगम द्वारा की जा रही दखलंदाजी के विरुद्ध सिंचाई विभाग के ठेकेदारों की लॉबी हाईकोर्ट जा पहुंची है इसलिए ठेकेदार नगर निगम में अपनी एफडीआर फंसाने को तैयार नहीं हैं।