फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योगमय हुई धर्मनगरी

योगमय हुई धर्मनगरी

Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
योगमय हुई धर्मनगरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
विश्व योग दिवस पर आम आदमी से लेकर जिला प्रशासन, भाजपा, विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में भी योग शिविर आयोजित किए। विभिन्न स्थानों पर कई दिनों से चल रहे योग शिविर बुधवार को योग के व्यापक प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ संपन्न हो गए।
प्रख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ की ओर से मुख्य कार्यक्रम अहमदाबाद में किया गया। स्थानीय स्तर पर पतंजलि योगपीठ के फेस दो में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। मुख्य आयोजन प्रेमनगर आश्रम में किया गया। यहां योग कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग एवं आध्यात्म के प्रचार-प्रसार से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार से भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से रोग को हटायेंगे और देश को निरोग बनाएंगे।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि दुनिया के 175 से अधिक देशों में सामूहिक योग का आयोजन हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। कहा कि आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ विशाल महेंद्र एवं डा. उर्मिला पांडेय की ओर से विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, सुशील चौहान, नरेश जायसवाल, कामिनी सड़ाना, अनिरुद्ध भाटी, कमलेश सिंघल, सविता रानी, सुनील प्रजापति सुशांतपाल, मकेश राणा, अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, पीडी बालकृष्ण टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, एआरटीओ मनीष कुमार आदि ने भी योगाभ्यास किया। हरकी पैडी, ऋषिकुल, वीआईपी घाट समेत दर्जनों स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए।

शांतिकुंज में देश- विदेश से जुटे साधक
हरिद्वार (ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित योग कार्यक्रम में देश-विदेश से आए साधकों और शांतिकुंज परिसर में रहने वाले साधकों के साथ ही देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रा-छात्राओं, स्काउट- गाइड तथा गायत्री विद्यापीठ के परिजनों ने भी भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योगासन कर योग के महत्व को समझा।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद योगासनों के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में शांतिकुंज के अधिष्ठाता डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियां तेजी से अपने पैर पसार रही हैं। इन सबके बीच मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग, आसन और प्राणायाम को अपने जीवन में स्थान देना होगा। उन्होंने कहा कि योग मात्र शारीरिक क्रिया नहीं है, यह एक संपूर्ण जीवन शैली को सुधारने का नाम भी है।
देसंविवि के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने कहा कि विवि में 15 वर्षों से योग को बढ़ावा देने के लिए विविध पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जो समाज में योग शिक्षक की जरूरत को पूरा करने का सार्थक प्रयास है। डा. चिन्मय ने बताया कि विवि में योग के विभिन्न आयामों पर शोध प्रक्रिया जारी है।
शांतिकुंज मीडिया विभाग के अनुसार बताया कि केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से देसंविवि के योगाचार्य डा. कामता साहू ने रि-यूनियन, सेंट डेनिस तथा योगाचार्य डा. विजय सिंह ने पानामा और योगाचार्य डा. सुनील यादव ने बहरीन में योगा प्रशिक्षक के रूप में योगाभ्यास कराया तो वहीं दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, रूस, अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फीजी, मॉरीशस, थाइलैंड, सिंगापुर और मलेशिया आदि देशों के विभिन्न शहरों में भी गायत्री परिवार के प्रतिनिधि योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रज्ञा अभियान के संपादक वीरेश्वर उपाध्याय, केसरी कपिल, डा. ओपी शर्मा, डा. गायत्री शर्मा, शेफाली पंड्या आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

पीएम मोदी के प्रयासों से दुनिया हुई योगमय: कौशिक
हरिद्वार (ब्यूरो)। विश्व योग दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के मानव चेतना एवं योग विज्ञान विभाग में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारत सबसे आगे खड़ा पूरी दुनिया को योग सिखा रहा है।
विशिष्ट अतिथि मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन का अंग होना चाहिए। कुलसचिव प्रो. वीके शर्मा ने कहा कि मनुष्य के दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं। संकायध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय का योग विभाग 34 साल से योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। आज विश्व के अनेक देशों में गुरुकुल के करीब 150 छात्र योग गुरु के रूप में काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि योग भारत के ऋृषि, मुनि और मनीषियों की देन है। आज दुनिया के 177 देशों ने योग अपना लिया है। जिससे विदित होता है कि भारत एक सॉफ्ट पावर के रूप में उभर रहा है। इसके मूल में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विभाग का अहम योगदान है। योगाभ्यास कार्यक्रम डा. योगेश्वर दत्त ने संपन्न कराया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजस्थान की रीना प्रथम, विश्वविद्यालय के सकुल गर्ग द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय रहे।

संचालन डा. सुरेंद्र कुमार त्यागी ने किया। डा. उधम सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एनएसएस के राज्य समन्वयक विनोद कुमार, प्रो. आरकेएस डागर, प्रो. सोमदेव सतांशु, प्रो. सोहनपाल आर्य. प्रो. पंकज मदान, प्रो. ब्रह्मदेव, सुनील पंवार, डा. राजीव शर्मा, डा. निष्कर्ष शर्मा, डा. शिवकुमार चौहान, धर्मेंद्र बिष्ट, जनसंपर्क अधिकारी डा. पंकज कौशिक, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, डा. सचिन पाठक, नलनीश विग, रविकांत शर्मा, सत्य प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed