{"_id":"593c46c44f1c1b512f8b4661","slug":"91497122500-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा में अनधिकृत वाहनों पर लगे प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की शनिवार को आपात बैठक हुई। इसमें बाहरी प्रांतों से चारधाम यात्रा में अवैध रूप से संचालित वाहनों, कोर्ट स्टे पर संचालित बसों व त्रिमूर्ति ट्रैवल्स एजेेंसी द्वारा संचालित बसों के यात्रा में संचालन के बाबत विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने सरकार को चेताया कि बाहरी वाहनों के चारधाम यात्रा में अनधिकृत संचालन पर पूर्ण रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में समिति यात्रा संचालन में सहयोग नहीं करेगी।
समिति ने त्रिमूर्ति ट्रैवल्स एजेंसी हरिद्वार द्वारा संयुक्त रोटेशन व्यवस्था के विरुद्ध स्टे व अन्य वाहनों को यात्रा में बुकिंग कर संचालित करने का विरोध किया गया और संभागीय परिवहन विभाग व सरकार से ट्रेवल्स के खिलाफ कार्रवाई व उसे काली सूची में डालने की मांग की। साथ ही निर्णय लिया गया कि उक्त एजेंसी को भविष्य में कोई संयुक्त रोटेशन से जुड़ी किसी भी निजी परिवहन कंपनी से वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। चेताया कि जो भी ट्रैवल एजेंट व्यवस्था के नियमों की अनदेखी करेगा उसके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी सदस्यों ने रोटेशन के अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में इस साल की यात्रा के सफल प्रबंधन के साथ संचालन की सराहना की साथ ही भविष्य में समूचे यात्रा काल में रोटेशन व्यवस्था के संचालन का संकल्प लिया। इस दौरान राज्य सरकार व परिवहन विभाग से राज्य की चारधाम यात्रा में अनधिकृत रूप से संचालित बाहरी वाहनों को रोकने के लिए ठोस नियमावली बनाकर कार्रवाई की पुरजोर मांग की गई। बताया गया कि इस साल तीर्थयात्रियों की अत्यधिक भीड़भाड़ बढ़ने पर संयुक्त रोटेशन द्वारा सरकार को यात्रा संचालन में हरसंभव सहयोग किया गया। इस मौके पर रोटेशन अध्यक्ष सुधीर राय, प्रभारी मदन कोठारी,समिति के प्रशासनिक अधिकारी बीबी प्रकाश गिरि, जीत सिंह पटवाल, प्रीतम सिंह नेगी, भूपाल सिंह नेगी, कृष्णा पंत, मनोज ध्यानी, बलवीर सिंह रौतेला, कुंवर सिंह रावत, प्यार सिंह गुनसोला, विनोद भट्ट, नवीन चंद रमोला, दाताराम रतूड़ी, सुनील जैन, भोलादत्त जोशी, नरेंद्र नेगी, जसपाल राणा, भानु रांगड़ आदि मौजूद थे।