{"_id":"5744dbe04f1c1bae706919e8","slug":"9-city-against-dehradun-in-smart-city-third-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए अब नौ शहरों से होगी दून की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए अब नौ शहरों से होगी दून की जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 May 2016 01:20 PM IST
सार
- दूसरे चरण में अंक हासिल करने के मामले में नौ शहरों में टक्कर
- सिक्किम का नामची, मिजोरम का एजाल और नागालैंड का कोहिमा प्रतियोगिता में
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्मार्ट सिटी की दौड़ में दो चरणों से बाहर हो चुके देहरादून को अब नौ शहरों से तीसरे चरण में कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इन नौ शहरों में अधिकतर छोटे राज्यों के शहर हैं। अब 30 जून को प्रपोजल जमा होने के बाद आने वाले रिजल्ट में पता चलेगा कि दून ने कितने अंक हासिल किए।
विज्ञापन
देहरादून का रहा पंद्रहवां स्थान
स्मार्ट सिटी की सूची में 23 शहर शीर्ष पर रहे। इसमें देहरादून और अरुणाचल प्रदेश का पासीघाट शहर 52 अंकों के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर रहे हैं। देहरादून से ऊपर 53 अंक के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर सिक्किम का नामची और मिजोरम का एजाल शहर रहा। दून से नीचे 51 अंकों के साथ नागालैंड का कोहिमा शहर 16वें स्थान पर रहा। इसके बाद 49 अंकों के साथ पुडुचेरी का शहर ऑलगारेट, 48 अंकों के साथ दादर एंड नगर हवेली का शहर सिलवासा, 47 अंकों के साथ लक्षद्वीप का शहर कवाराटी, 46 अंकों के साथ दमन एंड दियू का शहर दियू और 44 अंकों के साथ मेघालय का शहर शिलांग भी टक्कर में रहा।
विज्ञापन
अब 30 जून तक जो प्रपोजल जमा होंगे, उसके तहत तीसरे चरण की स्मार्ट सिटी की सूची जारी की जाएगी। इस सूची में इन नौ शहरों से दून को कड़ी टक्कर मिलेगी। नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि इस बार पूरी उम्मीद है कि दून का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन