{"_id":"5cc36bf0bdec22073f3eff62","slug":"81556311024-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज से दून अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग वेंटीलेटर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज से दून अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग वेंटीलेटर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। दून अस्पताल में हाई वोल्टेज से पैथोलॉजी विभाग एकाएक ‘वेंटिलेटर’ पर आ गया। यहां लगी दोनों एनेलाइजर मशीनें हाई वोल्टेज से फुंक गईं हैं। जिसकी वजह से सारी जांचें रुक गई हैं। अस्पताल अधिकारियों की मानें तो मशीनें सही होने में अभी समय लगेगा। अब तब तक मरीजों को बाहर से जांचें करानी पड़ेंगी।
दून अस्पताल में पहले से डायलिसिस मशीनें खराब थी। उसमें से एक को शुक्रवार को जैसे तैसे दोबारा चालू कराया गया। जबकि सिटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब चल रही हैं। जन संपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को पैथोलॉजी की दोनों एनेलाइजर मशीनें हाई वोल्टेज से फुंक गईं हैं। यहां एक दिन में 300 से ज्यादा लोग जांच कराने आते हैं। अब जब तक मशीनें ठीक नहीं हो जाती मरीजों को जांचें बाहर से करवानी पड़ेंगी।
10 साल पुरानी मशीनें बदली जाएंगी
शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने दून अस्पताल की 10 साल से ज्यादा पुरानी मशीनों की सूची तैयार करने को अधीनस्थों को कहा है। उन्होंने बताया इन मशीनों के स्थान पर नई मशीनें लाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।