फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गृहकर, कूड़ा उठान का नए सिरे से होगा सर्वे

गृहकर, कूड़ा उठान का नए सिरे से होगा सर्वे

Wed, 17 Apr 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
गृहकर, कूड़ा उठान का नए सिरे से होगा सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन गृहकर व घर घर कूड़ा उठान के बाबत नए सिरे से सर्वे कराएगा। सर्वे के दौरान गृहकर भुगतान संबंधी जानकारी जुटायी जाएगी। वहीं नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद 24 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
बता दें, शहरी विकास विभाग ने नगर निगमोें, नगर निकायों से कूड़ा प्रबंधन के साथ ही गृहकर दाताओं की वास्तविक जानकारी मांगी है। इसी के मद्देनजर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मंगलवार को निगम के तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की। बैठक में सहमति बनी कि समितियोें का गठन कर क्षेत्रवार विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान आवासीय व व्यावसायिक भवन स्वामियों द्वारा गृहकर भुगतान की जानकारियां जुटायी जाएंगी। इसके अलावा कूड़ा उठान की स्थिति, व्यावसायिक भवन स्वामियों की ओर से सफाई व कूड़ा प्रबंधन के इंतजाम, घर घर कूड़ा उठान की स्थिति है, संसाधनों की जरूरत आदि की जानकारी जुटाई जाएगी। नगर आयुक्त पांडे ने अधिकारियों को हिदायत दी कि तत्काल प्रभाव से सर्वे शुरू कर दिया जाए ताकि 24 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन

दून में एक लाख भवन स्वामी अदा कर रहे गृहकर
नगर निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी में 70000 आवासीय व 30000 के करीब व्यावसायिक भवन स्वामी हैं जो गृहकर का भुगतान कर रहे हैं। इसके बावजूद तमाम ऐसे आवासीय व व्यावसायिक भवन स्वामी हैं जो गृहकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जबकि इन भवन स्वामियों द्वारा नगर निगम की ओर से मुहैया करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed