{"_id":"5cb24970bdec2214195ad025","slug":"81555188080-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 155 छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 155 छात्र सम्मानित
Sun, 14 Apr 2019 10:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ओलंपस हाईस्कूल में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 155 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुनाल शमशेर मल्ल ने छात्रों को बताया कि जीवन में माता पिता की भूमिका सबसे अहम होती है।
विज्ञापन
इस तरह का समारोह मेधावी छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि माता पिता बच्चों पर दबाव न डालें। बच्चे जिस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें स्वतंत्र छोड़ दें। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ल और प्रधानाचार्य अनुराधा मल्ल ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान शैलजा हाजिरिका, वंदना ठाकुर और सीमा डोरा उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन