फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म : मुख्यमंत्री

सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म : मुख्यमंत्री

Sat, 30 Mar 2019 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म : मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे बड़ा धर्म है। हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। यहां कई धर्मों के लोग रहते हैं। बावजूद इसके सब एक हैं। ऐसे में फिर बेहतर सरकार चुनी जाए, इसके लिए सभी मतदाताओं को 11 अप्रैल को मतदान करना चाहिए।
शुक्रवार को चारधाम विकास परिषद की ओर से ईसी रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में ‘मुख्यमंत्री का सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के साथ सीधा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का महापर्व पांच वर्ष में एक बार आता है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम सही चुनें। इसके लिए संवाद जरूरी है। क्योंकि इससे ही बेहतर चीजें निकलकर सामने आती हैं। हालांकि इसके परिणाम दीर्घकालिक मिलते हैं। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते पांच वर्षों में जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, इनका करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने किया। कार्यक्रम को मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजानदास, चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णगिरि महाराज, जामा मस्जिद के हाजी मास्टर शकील अहमद, हेड ग्रंथी रेस कोर्स गुरुद्वारा ज्ञानी बूटा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


सीएम से पूछे सवाल
संवाद कार्यक्रम में आचार्य विपिन जोशी ने उत्तराखंड को योगभूमि के रूप में विकसित करने को मुख्यमंत्री से सवाल पूछा। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड ने योग को नई पहचान दी है। विजय प्रकाश ने पलायन, रोशन धस्माना ने रोजगार आदि को लेकर सवाल पूछे। सभी सवालों का मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इसके लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अखिल गढ़वाल सभा के रोशन धस्माना, राकेश ओबेरॉय, देवी प्रसाद ममगाईं, काजी शमीम अहमद कासमी जामा मस्जिद, डॉ. आरके जैन, चंद्रगुप्त विक्रम, राजेश थापा, सरदार गुरजीत सिंह आनंद, आर्ट ऑफ लिविंग नितिन जैन, रामप्रसाद, अभिकर्ता संघ से प्रेम पेटवाल, भारतीय मजदूर संघ से पंकज शर्मा, चंद्रमोहन, यमुनोत्री धाम से जगमोहन उनियाल, गंगोत्री धाम से पं. सुरेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed