फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब डायल 1950 से 12 घंटे मिलेगी जानकारी

अब डायल 1950 से 12 घंटे मिलेगी जानकारी

Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
अब डायल 1950 से 12 घंटे मिलेगी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से एक फरवरी से शुरू की गई डॉयल 1950 सेवा के जरिये मतदाता 12 घंटे जानकारी हासिल कर सकते हैं। पहले यह सुविधा सुबह 11 से शाम छह बजे तक थी। अब यह सुविधा सुबह नौ से रात नौ बजे तक मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यह व्यवस्था 24 घंटे की जाएगी।
बता दें, निर्वाचन आयोग के वोटर वेरीफिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन प्रोग्राम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के पास केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के डॉयल 1950 नंबर पर रोजाना सैकड़ों फोन आते हैं। इसके जरिये फोन लाइन लगातार व्यस्त रहती है। इसे देखते हुए मौजूदा ऑपरेटरों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है। जो दो शिफ्टों पर अपनी सेवाएं देंगे। अधिकारियों के मुताबिक डॉयल 1950 को 24 घंटे चालू रखने की योजना है। जिससे मतदाता कभी भी जानकारी हासिल कर सकें।
विज्ञापन

नाम की जानकारी के लिए सबसे अधिक फोन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत के मुताबिक डॉयल 1950 में सबसे अधिक फोन मतदाता सूची में नाम की जानकारी के लिए आते हैं। इसके अलावा जिले के मतदाता अपने मतदाता पहचानपत्र संबंधी अन्य जानकारियां भी पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी केवल एक ही लाइन है। इसके चलते हर व्यक्ति को जानकारी देने में समय लग रहा है। एक-दो दिन में कई और फोन लग जाने से मतदाताओं को सहूलियत मिल जाएगी। आयोग के निर्देश के बाद 12 घंटे की सुविधा शुरू कर दी गई है।
-पीएस रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed