{"_id":"5c50b2e5bdec224b7a55448e","slug":"81548792549-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा को गुणवतापरक बनाना रहेगा फोकस : प्रो. चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा को गुणवतापरक बनाना रहेगा फोकस : प्रो. चौधरी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. नरेंद्र शिवाजी चौधरी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद प्रदेश में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है। 16 नवंबर 2018 को राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने प्रो. नरेंद्र शिवाजी चौधरी को तकनीकी विवि का नया कुलपति नियुक्त किया था।
तकनीकी विवि के नए कुलपति प्रो. चौधरी करीब 10 वर्षों तक आईआईटी इंदौर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर रहे हैं। वे सिंगापुर के सरकारी तकनीकी विवि में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के बोर्ड में शामिल रहे हैं। कुलपति प्रो. चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा के उत्थान की बहुत संभावनाएं हैं। विवि को स्थानीय उद्यमों का सहयोग हासिल है। स्थानीय उद्योगों के सहयोग से उत्तराखंड में नई कार्य संस्कृति विकसित करने की कोशिश की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा की नई पहल के लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देने पर विचार होगा।