फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जौनसार बावर पाला पड़ने से शीतलहर की चपेट में

जौनसार बावर पाला पड़ने से शीतलहर की चपेट में

Wed, 26 Dec 2018 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जौनसार बावर पाला पड़ने से शीतलहर की चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

जौनसार बावर पिछले कुछ दिनों से रात में तेज पाला पड़ने से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। इससे जहां वाहनों के फिसलने से सड़क हादसों में इजाफा हुुआ है, वहीं फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि मटर की फसल पाले से झुलस रही है।
क्षेत्र में इन दिनों इतना जबरदस्त पाला पड़ रहा है कि सुबह के समय जमीन पर एक इंच बर्फ की परत जमी रहती है। पाला पड़ने से खासकर उन मार्गों पर जहां धूप नहीं आती अक्सर सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में इन हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, पाला पड़ने से किसानों की मटर की फसल भी खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि बैंकों से ऋण लेकर इसकी बुआई की है। लेकिन, पाला पड़ने से फलस खराब हो रही है। अलसी गांव के किसान परम सिंह, इंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणसिंह चौहान, भगत सिंह तोमर आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश भी नहीं हुई, जिसका असर मटर, गेहूं, मसूर, जौ, टमाटर, धनिया आदि फसलों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

------
यदि अगले एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में बारिश नहीं हुई, तो किसानों की मटर एवं अन्य फसलों को और अधिक नुकसान होगा। कुछ किसानों की फसलें पूरी तरह से खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राम कुमार, उद्यान विभाग प्रभारी, साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed