{"_id":"5be09d35bdec2269695d9c21","slug":"81541446965-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए हरकी पैड़ी पर अनशन करेंगे स्वामी सत्यमित्रानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए हरकी पैड़ी पर अनशन करेंगे स्वामी सत्यमित्रानंद
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
देश के प्रख्यात संतों में शुमार भारत माता मंदिर के संस्थापक एवं निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू नहीं होने पर छह दिसंबर से हरकी पैड़ी पर अनशन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब मंदिर के लिए निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। ऐसे में अगर स्वामी सानंद की तरह उनके प्राण भी चले जाएं तो कोई बात नहीं। उन्होंने सरकार और सुप्रीम कोर्ट से देश के बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर का निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
सोमवार को हरिपुर कलां स्थित अपने आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने कहा कि शायद राम मंदिर बलिदान चाहता है। जिस तरह से स्वतंत्रता आंदोलन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के बनाए गए सभी कानून तोड़कर चलाया था, अब इसी तरह राम मंदिर के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी तब मिली थी, जब सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद विस्मिल और अशफाक उल्ला खां को फांसी दी गई, लेकिन वह हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज की भावना है कि अयोध्या में राम मंदिर बने और इसके लिए वे हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर अनशन शुरू करेंगे। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने कहा कि बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया तो इस बार वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा और 50 लाख से भी ज्यादा लोग जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे देशभर के संतों के साथ ही पत्रकार, चित्रकार, कवि, साहित्यकार और समाज को जाग्रत करने वाले सभी लोगों से इस बारे में पहल की अपील करते हैं। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी राम मंदिर पर बड़ा दिल दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी यह चिंता छोड़ दें कि वे फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं। अगर राष्ट्र रहेगा और भगवान राम रहेंगे तो नरेंद्र मोदी भी आदर्श पुरुष बन जाएंगे।