{"_id":"5ba94a64867a557fff730b1c","slug":"81537821284-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड हार्ट डे पर कराएं दिल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड हार्ट डे पर कराएं दिल की जांच
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वर्ल्ड हार्ट डे’ पर कराएं हृदय की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ (29 सितंबर) के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के हृदयरोग विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय राय ने बताया कि बुधवार से दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हृदय संबंधी बीमारियों की जांच करने के साथ ही विशेषज्ञों द्वारा बचाव की भी जानकारी दी जाएगी। शिविर के दौरान लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी व शुगर की जांच नि:शुल्क की जाएगी। डॉ. विनय राय ने बताया कि कैथ लैब के निदेशक डॉ. तनुज भाटिया, डॉ. अमर उपाध्याय, डॉ. राजप्रताप सिंह, डॉ. अशोक जयंत, डॉ. अरविंद मक्कड़ जैसे हृदयरोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करने के साथ ही बीमारियों के बचाव की जानकारी देंगे।