फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर गोल्ड क्लब ने जीता फुटबॉल कप

आर गोल्ड क्लब ने जीता फुटबॉल कप

Mon, 24 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आर गोल्ड क्लब ने जीता फुटबॉल कप
आर गोल्ड क्लब ने जीता फुटबॉल कप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। आर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सर्वे मैदान में खेली जा रही द्वितीय स्व. अरविंद रावत मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल के रोमांचक मुकाबले दिखने को मिला।
रविवार को फुटबॉल कप का पहला सेमीफाइनल मैच वुडस्टॉक स्कूल और शिवा क्लब के बीच खेला गया। जिसमें वुडस्टॉक स्कूल 3-2 से विजय रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच आर गोल्ड और ब्रदर्स दून क्लब के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया मैच की समयावधि समाप्त होने तक दोनों ने बराबरी बनाए रखी। जिस पर दोनों टीमों को पांच-पांच पेनाल्टी गोल करने का मौका दिया गया, जिसमें आर गोल्ड क्लब ने ब्रदर्स दून क्लब को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फुटबॉल का फाइनल मुकाबला आर गोल्ड और वुडस्टॉक स्कूल के बीच खेला गया। फाइनल मैच में आर गोल्ड क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मात्र चार मिनट में वुडस्टॉक स्कूल ने गलती से अपने ही गोलकीपर पर गोल दाग दिया। उसके बाद उनका मनोबल कम हो गया, जिसका फायदा उठाकर आर गोल्ड क्लब की टीम ने लगातार दो और गोल करते हुए 3-0 से फुटबॉल कप अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ललित वर्मा, परविंद रावत, हरविंद रावत, बीएस नेगी, रूपचंद, सैम्युल चंद, नीरज सिंह, बॉबी पंवार आदि मौजूद रहे।


कैप्शन : विजेेेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed