{"_id":"5b9acace867a5501346c2b34","slug":"81536871118-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा पूजनोत्सव 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा पूजनोत्सव 17 को
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा पूजनोत्सव 17 को
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी में 17 सितंबर को बिहारी महासभा की ओर से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को गोविंदगढ़ में बिहारी महासभा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।
सभा के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि आविष्कार और निर्माण कार्यों के लिए भगवान विश्वकर्मा को अग्रणी माना जाता था। उन्होंने समाज को एकत्र और विकसित करने का काम किया था। इस वर्ष 17 सितंबर को सभा की ओर से परेड ग्राउंड में 18वां विशाल पूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
सभा के सचिव चंदन कुमार झा ने बताया कि आयोजन के संबंध में हुई बैठक में विनय कुमार यादव को पूजा संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही भरत ठाकुर व धर्मेंद्र शर्मा को प्रसाद एवं पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम व्यवस्था में गणेश साहनी, उमेश यादव, सुरेश ठाकुर, विजय पाल, रवि यादव, दिनेश शर्मा, राजीव कुमार, कामेश्वर साहनी, मनोज ठाकुर, अनिल कुमार, अजय कुमार, नागेश्वर और ललन सिंह को अन्य जिम्मेदारी दी गई। चंदन कुमार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि हर साल विश्वकर्मा पूजा का संचालन सभा की ओर से किया जाएगा। बैठक में रितेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश रंजन, आलोक सिन्हा, जनरंजन सिंह, सतेंद्र सिंह समेत महासभा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
17 सितंबर को हो प्रदेश में छुट्टी
विश्वकर्मा पूजा के मौके पर बिहारी महासभा ने 17 सितंबर को प्रदेश में छुट्टी की मांग की है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। सभा के सचिव चंदन कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में बिहार और पूर्वांचल के लाखों लोग रह रहे हैं। जो विश्वकर्मा की धूमधाम से पूजा करते हैं। जिसके चलते सभा ने 17 सितंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की मांग की है।
सुरेश ठाकुर बना रहे हैं मूर्ति
गोविंदगढ़ निवासी सुरेश ठाकुर चंद्रबनी में दस दिन से भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन में मूर्ति तैयार कर ली जाएगी। बताया कि मूर्ति बनाने में खास मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है।