{"_id":"5b6f50b44f1c1bf8258b4743","slug":"81534021812-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइड फॉर हरेला से देंगे हरियाली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइड फॉर हरेला से देंगे हरियाली का संदेश
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
धाद संस्था की ओर से आज राइड फॉर हरेला आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों की साइकिल रैली भी निकाली जाएगी। रैली के विजेताओं को धाद की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।
रविवार को हरेला का संदेश देने के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। युवा धाद के सचिव बीरेश ने बताया कि साइकिल रैली इंद्रमणि बडोनी चौक, घंटाघर से शुरू होकर राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर और वापस घंटाघर तक निकाली जाएगी। रैली में 16 वर्ष तक के स्कूली बच्चों की साइकिल रेस भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे से होगी जबकि साइकिल रैली सुबह सात बजे से शुरू होगी। साइकिल रैली के विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9897868450 और 7830841278 पर संपर्क किया जा सकता है।
--
लोकगीतों के फ्यूजन संग लगाए पौधे
देहरादून। चौमास के पारंपरिक लोकगीतों के फ्यूजन के साथ शनिवार को धाद की ओर से हरेला मनाया गया। लोकेश नवानी ने ‘धरती पौधों से खिलती है’ गीत के जरिये पौधरोपण का संदेश दिया। गायक हिमांशु कोहली ने चैता की चैत्वाली समेत कई गीत प्रस्तुत किए। गायक धरम सिंह राणा, रीता भंडारी, विमला नेगी, मधु कैंतुरा, गरिमा, लीला बहुगुणा ने लोकगीतों और लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। आयोजन में शांति प्रकाश जिज्ञासु, सुदीप जुगलान, प्रसन्ना कपूर, दीपा कौशलम्, विजय जुयाल, अपूर्व आनंद, शिमौना रावत, प्रशांत पसबोला, साकेत रावत, विकास बहुगुणा, डीसी नौटियाल, तन्मय ममगाईं समेत अन्य शामिल रहे।