{"_id":"5a5a6f6a4f1c1bb03f8b4bbd","slug":"81515876202-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव इलेवन स्टार पर माइटी क्लब की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव इलेवन स्टार पर माइटी क्लब की जीत
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
पहली स्व. इंद्री देवी असवाल स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को माइटी क्लब ने अभिनव इलेवन स्टार को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। माइटी क्लब के फरहान ने गेंदबाजी और आयुष ने बल्लेबाजी में हाथ दिखाए। टीम की जीत में 54 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में शनिवार को अभिनव इलेवन स्टार ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 108 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर पारितोष ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। माइटी क्लब ने 48 अतिरिक्त रन दिए। टीम के लिए फरहान तीन और आयुष ने दो विकेट चटकाए। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए माइटी क्लब की टीम ने 27.3 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सबसे अधिक 54 अतिरिक्त रन रहे। उसके अलावा आयुष ने 20 और राहुल ने 12 रनों का योगदान दिया।