फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रिक समझ जाएं तो मुश्किल नहीं गणित के सवाल

ट्रिक समझ जाएं तो मुश्किल नहीं गणित के सवाल

Sat, 06 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रिक समझ जाएं तो मुश्किल नहीं गणित के सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अविरल क्लासेज और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में पांचवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों को गणित के सवाल हल करने का आसान तरीका समझाने के लिए मैथ्समेनिया वर्कशॉप चल रही है। एक जनवरी से शुरू हुई वर्कशॉप छह जनवरी तक चलेगी।
अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि वर्कशॉप में पांचवीं और आठवीं के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। इसमें स्क्रीनिंग के बाद चुने गए करीब 200 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। राजपुर रोड स्थित अविरल क्लासेज में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में बच्चों को गणना की क्षमता विकसित करने और गणित के शॉर्टकट्स की जानकारी दी जा रही है, ताकि बच्चे गणित से डरें नहीं, बल्कि उसे सरल विषय समझें।
विज्ञापन

बच्चों को लॉजिकल थिंकिंग, ग्रूमिंग, बेसिक साइंस, थिंकिंग एबिलिटीज, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन एडिशन, मल्टी एप्लीकेशन, डिवीजन, टेबल सडिवीजिबिलीटी टेस्ट ऑफ नंबर्स, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन परसेंटेज, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन प्रॉफिट एंड लॉस, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन एवरेज, टाइम एंड डिस्टेंस, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन कंपाउंड इंटरेस्ट, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन रेशियो एंड प्रोपोरेशन, मैजिक स्क्वॉयर, यूनिट्स एंड कन्वर्जन की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के मन में बसे गणित के डर को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वर्कशॉप के बाद 14 जनवरी को फिनाले होगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed