फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सफाई और रक्तदान कर मनाया सीएम का जन्मदिन

सफाई और रक्तदान कर मनाया सीएम का जन्मदिन

Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
सफाई और रक्तदान कर मनाया सीएम का जन्मदिन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 58वां जन्मदिन बुधवार को भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। भाजपा नेताओं ने कहीं केक काटकर जश्न मनाया तो कहीं रक्तदान कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन समारोह सेवा दिवस के रूप में मनाया। कई जगहों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वयं कार्यक्रमों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
सर्वे स्टेट गेट, हाथीबड़कला में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ 18 पौंड का केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया। ओएनजीसी के सहयोग से दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए। विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलोरेंस के साथ मुख्यमंत्री रावत के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता का भरोसा जीता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद भूपेंद्र कठैत, सिकंदर सिंह, अनुज रोहिला, मंजीत रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर डोभाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरएस परिहार मौजूद थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। सेवा दिवस एवं स्वच्छता अभियान के रूप में जन्मदिवस मनाने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा महानगर कार्यालय में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। शिविर में 253 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें 72 युवतियों ने भी रक्तदान किया। श्याम पंत ने बताया कि 253 यूनिट ब्लड श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक को दिया गया। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने शिविर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं शिविर में पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की खून की एक-एक बूंद से कई जिंदगियां बचाई जा सकेंगी। प्रदेश सचिव सुशील उनियाल, राजेश रावत, प्रदीप आनंद, राजेंद्र ढिल्लो, जितेंद्र यादव, कमलेश भट्ट, प्रियांक, संजीव वर्मा, शुभम नेगी, हिमांशु गोगिया, पुनीत मेहरा, अनिल डबराल और प्रशांत डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। राजपुर विधायक खजान दास और विशाल गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय चुक्खूवाला में बच्चों को मिठाई और गर्म कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, राजेकुमार ग्रोवर, पूनम, सविता वर्मा, रवि कुमार, नीरू बोहरा, अनिल, खेमचंद्र, अभिषेक और नवीन गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed