{"_id":"5a3977364f1c1b74698c2d8f","slug":"81513715510-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिद्दरवाला में घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिद्दरवाला में घर से लाखों की चोरी
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिद्दरवाला में बंद घर से लाखों की चोरी
-- शादी समारोह में गया हुआ था परिवार
-- सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुमानीवाला के बाद अब चोरों ने सोमवार रात छिद्दरवाला में एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों की कीमत के जेवरात, नगदी और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। रायवाला पुलिस के मुताबिक छिद्दरवाला निवासी ज्योति प्रसाद बिजल्वाण व उनका भाई वासुदेव पुत्र मंगलानंद बिजल्वाण बीते सोमवार को देहरादून में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने घर के कमरों के ताले टूटे होने की सूचना दी। घर पहुंचे ज्योति प्रसाद ने बताया कि आलमारियों से सोने के कुंडल, हार, झुमके, 12 जोड़ी चांदी की पाजेब, कीमती कपड़े, 31 हजार रुपये की नकदी और एक नया मोबाइल गायब मिला।
उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए लिखित शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक रायचंद पुरसोड़ा ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते सप्ताह गुमानीवाला में भी एक ग्रामीण के बंद घर को चोरों ने खंगाल दिया था। चोर घर से जेवरात और नकदी ले गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।