फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुस्ता ढहा, ट्रांसफर गिरा

पुस्ता ढहा, ट्रांसफर गिरा

Sun, 09 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
पुस्ता ढहा, ट्रांसफर गिरा
कोटद्वार। ग्राम पंचायत काशीरामपुर तल्ला गांव में पेयजल निगम की ओर से छह माह पहले दस लाख रुपये की लागत से बना पुस्ता पहली बारिश में ही धराशायी हो गया। पुस्ता ढहने से विद्युत ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र में रातभर विद्युत आपूर्ति ठप रही। मकान के नजदीक टहल रहे बच्चों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

शनिवार रात के करीब आठ बजे काशीरामपुर तल्ला में पुस्ते के नजदीक घरों में बैठे लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने पत्थरों के गिरने की तेज आवाज के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलते देखी। अनहोनी के भय से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बाहर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए पुस्ते का एक हिस्सा ट्रांसफार्मर के साथ सड़क पर गिरा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनीता देवी, सुनील रावत, विनेश बिंजोला व देवेंद्र सिंह नेगी ने निगम पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि छह माह पहले लाखों की लागत से पुस्ते का निर्माण कराया गया था। विभाग द्वारा पुरानी दीवार के ऊपर ही पुस्ते का निर्माण कर दिया गया। उस समय इसका विरोध किया गया था, लेकिन ठेेकेदार और विभाग के अधिकारियों ने लोगों की एक नहीं सुनी। इसके ढहने से गांव का रास्ता बंद हो गया है। ट्रांसफार्मर गिरने से क्षेत्र में शनिवार रात से बिजली ठप है, जिसके कारण ग्रामीणों को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पेयजल निगम की सहायक अभियंता सरिता गुप्ता ने बताया कि उन्हें पुस्ता ढहने की जानकारी मिली है। करीब दस लाख की लागत से पुस्ता बनाया गया था। ठेकेदार से दोबारा पुस्ता बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed