{"_id":"59567c5a4f1c1b7c0c8b4813","slug":"81498840154-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी ने पूर्व रावल पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी ने पूर्व रावल पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एक साध्वी ने बदरीनाथ के पूर्व रावल विष्णु नंबूदरी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बदरीनाथ पहुंची महाराष्ट्र की साध्वी (64) ने थाना बदरीनाथ थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वह वर्ष 1980 से 1994 तक प्रतिवर्ष बदरीनाथ के दर्शन के लिए आती थीं। उस वक्त बदरीनाथ के रावल विष्णु नंबूदरी थे। उन्होंने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने इनकार कर दिया। साध्वी ने आरोप लगाया कि तब से वह उसका पीछा करते रहे और उसके पीछे मुंबई तक आए गए। साध्वी ने पूर्व रावल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप भी लगाया। चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि साध्वी की लिखित तहरीर पूर्व रावल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। ब्यूरो