फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 thousand people in the district saw Kashmir files in talkies

14 दिन में 80 हजार लोगों ने सिनेमा में देखी द कश्मीर फाइल्स

Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
80 thousand people in the district saw Kashmir files in talkies
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की लोकप्रियता और लोगों के मन इस फिल्म को टाकीज में देखने की चाहत ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। रिलीज के 14 दिन बाद भी सबकी जुबान पर इसी फिल्म की चर्चा है। आलम यह है कि पिछले दो हफ्ते यानी 14 दिन के भीतर दून में करीब 80 हजार लोग इस फिल्म को टॉकीज में जाकर देख चुके हैं। अब भी फिल्म के कई शो हाउसफुल चल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के दो बड़े मल्टीप्लेक्स समेत छह सिनेमाघरों में 24 मार्च तक 70,962 लोगों ने फिल्म के शो दिखाए गए हैं। दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहली बार मल्टीप्लेक्स में एक दिन में 12 शो चलाए गए। शहर के सबसे बड़े सिनेमाघर पीवीआर में 24 मार्च तक 16792, सिल्वर सिटी में 27408, गिल्टस सिनेमा में 17788, मूवी लाउंज में 1814, न्यू एम्पायर सिनेमा में 5718 और नटराज सिनेमा में 1442 दर्शकों ने फिल्म देखी। सिनेेमाघर संचालकों का कहना है कि यह फिल्म अब जनप्रिय फिल्म बन चुकी है। फिल्म में 1990 के दशक की कश्मीर घाटी को दिखाया गया है। यह कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों के जुल्म की कहानी कहती है।
विज्ञापन

लंबे लॉकडाउन के चलते बंद हुए सिनेमाघरों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था। द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में नई जान फुंकने का काम किया है। 14 दिनों में करीब 80 हजार लोगों ने सिनेमाघरों में फिल्म देखी। दो साल बाद सिनेमाघर में पहले जैसे दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग देर रात तक फिल्म देखने आ रहे हैं। सिनेमाघर संचालकों के लिए यह अच्छी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुयश अग्रवाल, सचिव, उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन
उत्तराखंड के अंकित ने निभाया अहम किरदार
देहरादून। फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उत्तराखंड के अंकित नेगी ने अहम किरदार निभाया है। मूल रून से टिहरी निवासी अंकित ने बताया कि फिल्म में काम करना एक अलग अनुभव था। उत्तराखंड की वादियों में फिल्म की शूटिंग करना जन्मभूमि को कर्मभूमि में बदलने जैसा था। अंकित के किरदार को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। इन दिनों अंकित एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। वेब सीरीज की रिलीजिंग के लिए अंकित बेहद उत्साहि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed