फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 thousand cheated from female doctor by contacting olx

ओएलएक्स पर संपर्क कर महिला डॉक्टर से 80 हजार की ठगी

Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
80 thousand cheated from female doctor by contacting olx
साइबर ठगों ने एक महिला डॉक्टर से ओएलएक्स से संपर्क किया और उनसे 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला डॉक्टर के बेड बिक्री का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। महिला से यह ठगी क्यूआर कोड भेजकर की गई है।
विज्ञापन

मामला पटेलनगर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार डॉ. पलक दीवान निवासी बंजारावाला एचआईएचटी जौलीग्रांट में डॉक्टर हैं। उन्होंने अपना पुराना बेड बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन अपलोड किया था। इस विज्ञापन को देखकर एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को फर्नीचर शोरूम का मालिक बताया। बेड खरीदने का सौदा 20 हजार रुपये में हुआ और आधे पैसे पहले भेजने की बात हुई। इसके बाद उसने महिला डॉक्टर के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उन्होंने स्कैन किया तो खाते में दो रुपये जमा हो गए। इसके बाद 10 हजार रुपये का लिंक आया और महिला ने उसे भी स्कैन कर दिया। इस तरह उनके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसने क्षमा मांगी और फिर से एक लिंक भेज दिया। कई बार में उसने इसी तरह लिंक भेजकर स्कैन कराया और उनके खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed