मातम में बदली नए साल की खुशियां, हादसों में गई 8 लोगों की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन कई घरों की खुशियां मातम में बदल गईं। कुमाऊं मंडल में हुए हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
लोहाघाट विकासखंड में जीप खाई में गिर गई। हादसे में पांच की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। 5 गंभीर घायलों को लोहाघाट अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया है।
वहीं किच्छा में थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने जा रहे पंतनगर के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हल्द्वानी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा निर्मला कान्वेंट स्कूल के सामने हुआ। मृतक के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।
पिथौरागढ़ के नाचनी में वाहन खाई में गिरा
गदरपुर में ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। काशीपुर के गांव प्रतापपुर का रहने वाला था।
पिथौरागढ़ के धारचूला में जीप खाई में गिरी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए और एक व्यक्ति लापता है। बताया गया जीप धारचूला से जमकू जा रही थी। जहां जीप खेत गांव के पास एक मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई।
पिथौरागढ़ के ही नाचनी में वाहन खाई में गिरा। पांच लोग घायल हो गए। निजी वाहन 4जी मोबाइल कंपनी का सामान लेकर बेरीनाग जा रहा था।
टनकपुर में कार-बाइक की टक्कर होने पर बाइक सवार घायल हो गया। पूर्णागिरि मार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।