फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 75 more corona positive cases Found in uttarakhand

Coronavirus: उत्तराखंड में आज सामने आए 93 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 1655

Thu, 11 Jun 2020 11:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 75 more corona positive cases Found in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में 93 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 1163 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में अब तक संक्रमित मामले 1655 हो गए हैं। पांच जिलों में 55 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 886 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


आज आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, टिहरी जनपद में 33, देहरादून में 29, चमोली में तीन, हरिद्वार में 16, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में छह, उत्तरकाशी में एक, ऊधमसिंह नगर में तीन केस सामने आए हैं। वहीं, एक प्राईवेट लैब से आई जांच रिपोर्ट में भी संक्रमित केस सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुखार ही नहीं ये तीन लक्षण भी दिखें तो हो सकता है कोरोना, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एम्स ऋषिकेश में भर्ती मुजफ्फरनगर निवासी 52 वर्षीय संक्रमित मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को टिहरी जिले में 33 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें 28 मुंबई, दो गाजियाबाद, दो दिल्ली, एक चेन्नई से आया है। वहीं, देहरादून जिले में 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

संक्रमित मरीजों में दून मेडिकल कॉलेज के पांच स्वास्थ्य कर्मी, चार मरीज मुंबई, दो गुरुग्राम, चार दिल्ली, एक गाजियाबाद से लौटा है, 13 मरीज संपर्क में आए हैं। हरिद्वार जिले में 16 संक्रमित मरीजों में 9 महाराष्ट्र, चार मुंबई, एक दिल्ली से आया है, दो संक्रमित मरीज संपर्क में आए हैं।

चमोली में तीन संक्रमितों में दो गुरुग्राम और एक दिल्ली से लौटा है। रुद्रप्रयाग जिले में 6 संक्रमित मरीजों में पांच दिल्ली और एक मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। पौड़ी और उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जो दिल्ली और मुंबई से आए थे। ऊधमसिंह नगर जिले में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक गाजियाबाद, एक मानेसर हरियाणा, एक दिल्ली से लौटे हुए और स्थानीय व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज की मृत्यु हो गई। इस तरह एम्स में कोरोना पॉजिटिव भर्ती मरने वाले मरीजों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। एम्स के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है प्रो. मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी यह 52 वर्षीय व्यक्ति लंबे समय से लीवर कैंसर से ग्रसित था व इसका दिल्ली में उपचार चल रहा था।
 
तीन दिन पूर्व वहां स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने पर अस्पताल में दाखिला नहीं मिलने के कारण यह पेशेंट 9 जून को एम्स ऋषिकेश में आया था। यहां इनका कोरोना सैंपल लिया गया व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर समुचित उपचार दिया गया। आज सुबह इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को इलाज के दौरान इस मरीज की मृत्यु हो गई थी, किंतु कोरोना रिपोर्ट न आने के कारण शरीर मॉर्चुरी में रखा गया था। आज रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर पुलिस व प्रशासन को सूचना दे दी गई है। देर शाम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्तिधाम घाट पर परिजनों की उपस्थित में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दून अस्पताल की डॉक्टर समेत तीन में कोरोना की पुष्टि

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल की एक और महिला डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।

जूनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज और देखभाल कर रही थीं। जबकि स्वास्थ्य कर्मी भी लगातार रोटेशन पर कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।  दून अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमण की जद में आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन प्रशासन की भी चिंता बढ़ी हुई है।

कोरोना मरीजों की देखरेख में जुटे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन अलग-अलग रणनीतियों पर मंथन में जुटा है।

ढाई माह की बच्ची संग मां भी लड़ेगी कोरोना से जंग

रुड़की सिविल अस्पताल के फिजियोथेरिस्ट के साथ उनकी ढाई महीने की दुधमुंही बच्ची को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। इससे पहले बच्ची के दादा में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब बच्ची के साथ उसकी देखभाल के लिए मां को भी कोरोना से जंग लड़नी पड़ेगी। रिपोर्ट में पिता और बेटी के पॉजिटिव आने पर पूरा अस्पताल सकते में है।

वहीं, पुरानी तहसील में भी एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती कर मोहल्ला पाबंद कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट एक जून को पिता का इलाज कराने दिल्ली गए थे। लौटने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पहले उन्हें पिरान कलियर में भर्ती किया गया। इसके बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इसी बीच पूरे परिवार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट और उनकी ढाई माह की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्ची की देखबाल के लिए उसकी मां को भी साथ में रखा गया है।

उनके तीन साल के बेटे को भी संस्थागत आइसोलेट किया गया है। केविड केयर सेंटर में परिवार को दो कमरे दिए गए हैं। साथ ही कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। वहीं, पुरानी तहसील निवासी एक महिला 20 फरवरी को दिल्ली स्थित अपने मायके गई थी। सात जून को लौटने पर उसे होम क्वारंटीन किया गया था। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को अस्पताल में भेजने के साथ ही मोहल्ले को पाबंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed