{"_id":"5da4d6078ebc3e93c52f0cbc","slug":"74-polling-parties-leave-for-inaccessible-polling-vikas-nagar-news-drn322859487","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम में मतदान के लिए 74 पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम में मतदान के लिए 74 पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज ग्राउंड से मतदान पेटिओं के साथ रवाना होतीं चकराता की पोलिंग पार्टियां।
- फोटो : VIKAS NAGAR
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए चकराता प्रखंड के दुर्गम क्षेत्र की 74 पोलिंग पार्टियों को सोमवार को रवाना कर दिया गया। सभी पोलिंग पार्टियां देर शाम तक सकुशल मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उनके साथ पुलिसकर्मी भी रखे गए हैं।
सोमवार को विकासनगर स्थित आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज सभी पोलिंग पार्टियों को मतपेटियां और मतपत्र वितरित किए गए। सामान मिलने के बाद कर्मचारी उनकी जांच करते दिखाई दिए। शेष 60 पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को रवाना किया जाएगा। चकराता प्रखंड में इस बार 134 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 15 को संवेदनशील और 13 को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर दो आर्म्ड सिपाहियों के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी।
रिटर्निंग ऑफिसर वीडी भट्ट ने बताया कि दुर्गम पोलिंग पार्टियों के साथ संबंधित ग्राम विकास अधिकारी और पटवारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। सामान ढोने के लिए कुली और खच्चरों की भी व्यवस्था की गई है। कोई भी समस्या आने पर पोलिंग पार्टियां सेक्टर और जोनल इंचार्ज से संपर्क साध सकती हैं।
विज्ञापन
----
विकासनगर में 60 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिह्ति
चकराता के साथ ही विकासनगर ब्लॉक में भी मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। इन पोलिंग पार्टियों को सोमवार को स्टेशनरी वितरित की गई। मंगलवार को मतदान पेटिका और पोस्टल बैलेट वितरित करने के बाद इन पार्टियों को क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया जाएगा। विकासनगर में 208 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन्हें तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। इन केंद्रों में से 114 को संवेदनशील, 60 अति संवेदनशील और 34 सामान्य की श्रेणी में रखे गए हैं।