फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   73rd District Cricket League from 31 March

73वीं जिला क्रिकेट लीग 31 मार्च से

Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
73rd District Cricket League from 31 March
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग की जानकारी पत्रकारों को देते डिस्ट्रिक्? - फोटो : CITY
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 73वीं जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन 31 मार्च को सुबह आठ बजे अभिमन्यु क्रिकेट मैदान पुरकुल गुनियाल गांव में किया जाएगा। लीग के उद्घाटन पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और मॉडल अनुकृति गुसांई और डीआईएमएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक तुषित रावत होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लीग मैचों में कुल 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ए और बी डिविजन में लगभग 140 मैच होंगे। एक डिविजन में 14 टीम और बी डिविजन में 28 टीम शामिल हैं। प्रत्येक टीम को छह लीग मैच खेलने को मिलेंगे। इस बार की लीग में प्रत्येक मैच में मैच रेफरी, बीसीसीआई और डिस्ट्रिक्ट लेवल क्वालिफाइड अंपायर और स्कोरर नियुक्त होंगे। अभिमन्यू क्रिकेट मैदान के अलावा मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, तनुष क्रिकेट मैदान, आयुष क्रिकेट मैदान आदि में होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्लब और अकादमी के खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण हो चुका है। इन पंजीकृत खिलाड़ियों का सत्यापन कर उन्हें पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। ताकि प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर पूरा ध्यान दिया जा सके। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य हीरा सिंह बिष्ट, पीसी वर्मा, एएस मेंगवाल, नीनू सहगल, अश्वनी बहुगुणा, संजय कटियार, अनिल डोभाल, राकेश सिंह, सुमित डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed