फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   72 colleges of india got notice for not providing information about ragging

रैगिंग की जानकारी न देने पर देश के 72 कॉलेजों को नोटिस, लग सकता है जुर्माना

Tue, 25 Feb 2020 04:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Feb 2020 04:30 AM IST
सार

  • डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया नोटिस
  • 28 फरवरी तक जानकारी न दी तो लगेगा जुर्माना
  • उत्तरांचल डेंटल कॉलेज का नाम भी शामिल

विज्ञापन
72 colleges of india got notice for not providing information about ragging
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नियमों के हिसाब से रैगिंग से जुड़ी जानकारी डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) को न देने वाले 72 कॉलेजों को काउंसिल ने नोटिस जारी किया है। इन कॉलेजों ने 28 फरवरी तक जानकारी उपलब्ध न कराई तो जुर्माना भी लग सकता है।

विज्ञापन


डीसीआई रेगुलेशन में रैगिंग को रोकने को लेकर कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसके सेक्शन 12.1 के तहत सभी डेंटल कॉलेजों को एक निर्धारित परफॉर्मा में रैगिंग की जानकारी हर साल वेबसाइट पर अपलोड करनी होती है। देश के 72 डेंटल कॉलेज ऐसे पकड़ में आए हैं, जिन्होंने बार-बार सूचना भेजने के बावजूद रैगिंग की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

 

डीसीआई ने इन सभी कॉलेजों को अंतिम नोटिस जारी किया है। 28 फरवरी तक कॉलेजों ने निर्धारित प्रारूप में सत्र 2019-20 की रैगिंग की जानकारी न दी तो इनके खिलाफ डीसीआई रेगुलेशन के तहत जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। इन कॉलेजों में देहरादून का उत्तरांचल डेंटल कॉलेज भी शामिल है।

डीसीआई के सचिव डॉ. एस साहा की ओर ये यह नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने इसकी पूरी जानकारी डीसीआई की वेबसाइट पर भी जारी की है। माना जा रहा है कि इन 72 कॉलेजों ने नियमों को दरकिनार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed